नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Year End 2026: साल खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सितंबर के बाद अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है। ज्योतिष के जानकार ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्र बदलाव को महत्वपूर्ण मानते हैं। खासकर गुरु, शनि, मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति में होने वाले बदलाव पर नजर रहती है। इन ग्रहों की चाल का असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरीके से बताया जाता है। इस दौरान वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों की स्थिति चर्चा में रहेगी। दोनों राशियों का स्वामी शुक्र है। इसलिए प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों को लेकर ज्योतिषीय आकलन किए जाते हैं।वृषभ राशि: काम और पैसों पर रहेगा फोकस वृषभ राशि वालों के लिए साल के आखिरी महीने अपनी प्राथमिकताएं तय करने वाले रह सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सक...