नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- टीवीएस मोटर कंपनी का सेल्स परफॉर्मेंस हर महीने बेहतर होता जा रहा है। दरअसल, कंपनी ने अगस्त 2026 में शानदार परफॉर्मेंस दिखाई है और कुल बिक्री में साल-दर-साल 21% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2026 में 6,16,540 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,09,536 यूनिट्स बेची गई थीं। बिक्री में यह शानदार परफॉर्मेंस घरेलू बाजार में अच्छी मांग, मजबूत एक्सपोर्ट वॉल्यूम और इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में तेजी से हो रही बढ़ोतरी की वजह से है। इस महीने TVS मोटर के मुख्य टू-व्हीलर बिजनेस ने ग्रोथ में सबसे अहम भूमिका निभाई। कुल टू-व्हीलर बिक्री 21% बढ़कर 5,91,437 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 4,90,788 यूनिट्स थी। घरेलू टू-व्हीलर बिक्री भी मजबूत रही और 18% बढ़कर 4,33,796 यूनिट्स हो गई, जबकि अगस्त 2025 में यह 3,6...