नई दिल्ली, अगस्त 16 -- भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर बनी है। इस दौरान स्प्लेंडर ने कुल 3,35,346 यूनिट्स की शानदार बिक्री दर्ज की। इस तरह सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में 35.92 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 2,46,715 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही एक्टिवा बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा रही। एक्टिवा ने इस दौरान 13.16 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,06,170 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।...