नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मार्च सेल्स का डेटा सामने आ गया है। भारतीय बाजार में जिन कंपनियों का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है उसमें टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो सबसे ऊपर रहीं। इन दोनों के बीच गजब का कॉम्पटीशन भी देखने को मिला। हालांकि, इस लड़ाई में एक बार फिर बाजी TVS के हाथ ही लगी। खास बात ये है कि एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प ने भी सेल के नए माइलस्टोन सेट कर दिए। वहीं, टॉप-5 की लिस्ट में ओला इलेक्ट्रिक का नाम भी शामिल रहा। हालांकि, ओला इस लिस्ट में एक मात्र ऐसी कंपनी रही जिसे सालाना आधार पर तगड़ी डिग्रोथ मिली। अन्य 9 कंपनियों को ग्रोथ मिली। चलिए एक बार इन सभी की सेल्स के डाटा को देखते हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की सेल्स की बात करें तो टीवीएस मोटर कंपनी ने मार्च 2026 में 49,304 यूनिट बेचीं। वहीं, मार्च 2025 में ये आंकड़...