नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर बनी। इस दौरान स्प्लेंडर ने कुल 3,32,227 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इस दौरान सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 3.01 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा 3,22,529 यूनिट्स था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश की दस सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर की बिक्री के बारे में विस्तार से।एक्टिवा की बिक्री में जबरदस्त उछाल बिक्री की इस रेस में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा रही। एक्टिवा ने इस दौरान 36.86 पर्सेंट की धमाकेदार ग्रोथ के साथ कुल 2,59,670 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्...