बदायूं, जनवरी 30 -- बदायूं, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में दो जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिव कुमारी ने बताया कि इस अभियान के तहत 31 जनवरी से पहले मध्यस्थता के माध्यम में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के लिये सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करा सकते हैं। इस अभियान में वैवाहिक, दुर्घटना, उपभोक्ता, संपत्ति, बेदखली, भूमि अधिग्रहण के मामले एवं अन्य उपयुक्त दीवानी मामले, घरेलू हिंसा, चैक बाउंस, आपराधिक मामले आदि का निस्तारण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...