सुपौल, मई 3 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी निर्देश के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अपार आईडी निर्माण कार्य को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों का अपार कार्ड बनाया जाए। इस विशेष अभियान को मेगा अपार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विभाग की यह पहल अधिक से अधिक विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाने को लेकर उठाया गया है। विभाग द्वारा 31 मई 2026 तक सभी छात्रों का अपार आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि शत-प्रतिशत छात्रों को योजनाओं का लाभ मिल सके। जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी नामांकित छात्रों का शत-प्रतिशत अपार आईडी निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.