पलामू, फरवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारत सरकार की डिजिटल कृषि मिशन के तहत देश में फसलों का डिजिटल सर्वे कराने का काम पलामू जिला में 31 जनवरी तक पूरा नहीं हो सका। लक्ष्य के विरुद्ध जिला कृषि विभाग ने मंगलवार तक केवल 5.42 फीसदी ही सर्वे कर सका है। इसे गंभीरता से लेते हुए समिति के निदेशक ने सर्वे पूरा करने के लिए 15 फरवरी तक का समय बढ़ाया है और हर हाल में सर्वे शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मैन पॉवर कम होने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। सर्वे के लिए सर्वेक्षक को प्रति प्लॉट केवल 10 रुपए देने का प्रावधान है। बहुत कम राशि होने के कारण सर्वेक्षक काम नहीं करना चाहते हैं। करीब 12 लाख प्लॉट में सर्वे करने के लिए समय लगेगा। मार्च तक सर्वे पूरा करने की पूरी कोशिश किया जाएगा। विदित है कि पलामू जिला में 21 प्...