गाजीपुर, जनवरी 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त लेने के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। इसमें सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उपस्थित रहकर आपत्तियां प्राप्त करेंगें। जिनका नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है, ये फार्म-6 ( घोषणा पत्र) पर, अपमार्जन के लिए फार्म- सात पर एवं नाम में संशोधन व स्थान परिवर्तन के लिए फार्म - 8 (घोषणा पत्र) पर अपना आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...