लखीमपुरखीरी, मई 10 -- गर्मी बढ़ते ही शहर और गांव में बिजली सप्लाई की कटौती शुरू हो गयी। इसमें रोजाना ढाई घंटा बिजली कटौती रखी जाएगी।सुबह डेढ़ घंटा और दोपहर में एक घंटा कटौती रखी जाएगी। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग ने सभी एलडीसी को रोजाना ढाई घंटा कटौती करने का निर्देश दिया है। इसमें सुबह 6.30 से आठ बजे तक और दोपहर में 12.15 से 1.15 बजे तक कटौती रखी जाएगी। एएलडीसी लखनऊ के जिलों में अंबेडकरनगर, बहराइच, बदायूं, गोंडा, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, अमेठी, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली, श्रावस्ती, सुल्तानपुर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- देहातों में छह और कस्बों में ढाई घंटे कटेगी बिजली, जारी हुआ रोस्टर यह भी पढ़ें- विकासनगर समेत 20 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...