कटिहार, मार्च 20 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण 31 मार्च तक सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर विभागीय सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है। 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में पेंशन योजना का लाभ लाभुकों को नहीं मिल पाएगा। मृ़त पेंशनधारियों को चिह्नित कर ई लाभार्थी पोर्टल के डाटाबेस में अपडेट में अपडेट करने को कहा गया है। इसके लिए कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है। विभागीय सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि पिछले वर्ष 22 दिसंबर से पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य सीएससी के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक शत-प्रतिशत पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है। सभी पेंशनधारियों का जीवन प्...