उन्नाव, मार्च 16 -- उन्नाव। कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी उन्नाव की ओर से विशाल सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 17 मार्च को किया जाएगा। गोकुल लान पीडीनगर में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश मुख्य संरक्षक वर्मा प्रसाद, मुख्य संरक्षक बसंतू कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल कश्यप, कार्यक्रम आयोजक संजय कुमार गौड़, सतीश कुमार, गोविंद कुमार आदि रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...