प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने सहायक लोको पायलट (एएलपी), तकनीशियन ग्रेड-3 और जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती में मेडिकल जांच में अनफिट घोषित अभ्यर्थियों को दोबारा अपील का अंतिम मौका दिया है। अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 शाम छह बजे तक स्पीड पोस्ट या आरआरबी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। अपील के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर का मेडिकल प्रमाणपत्र, अभ्यर्थी की फोटो, डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर और एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा। अपील सही पाए जाने पर राशि वापस कर दी जाएगी। अनफिट 17 अभ्यर्थियों की सूची आरआरबी की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में जेई के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, किस ब्रांच की कितनी वैकेंसी, कौन योग्य यह भी पढ़ें- एम्स देवघर में मेडिकल फैकल्टी भर्ती की...