देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के अंतर्गत विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। इग्नू अध्ययन केंद्र-2705, डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून की समन्वयक डॉ. ओनिमा शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे विस्तारित अवधि का लाभ उठाकर अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू विद्यार्थियों को लचीली और गुणवत्तापूर्ण दूरस्थ शिक्षा उपलब्ध कराता है, जिससे वे नौकरी, नियमित अध्ययन या अन्य जिम्मेदारियों के साथ भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ इग...