आगरा, जुलाई 19 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गयी है। छात्रों को स्नातक से लेकर विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब अधिक समय मिलेगा। इग्नू की ओर से आवदेन की समय सीमा को 31 जुलाई कर दिया है। सेंट जॉन्स कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. रोहन जे. डीसूजा ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। उनके अनुसार सेंट जॉन्स कॉलेज केंद्र पर कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग के कई पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें मुख्य रूप से बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएजेसी (पत्रकारिता), बीएसडब्ल्यू, बीटीएस और विभिन्न विषयों में एमए (हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, लोकप्रशा...