प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज। दिव्यांगता क्षेत्र में कार्यरत इच्छुक पंजीकृत संस्थाओं को 31 जनवरी तक आवेदन पत्र उपलब्ध कराना जरूरी है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि जिले में दिव्यांगता के क्षेत्र में काम करने वाली इच्छुक पंजीकृत संस्था कार्यक्रम संचालन के लिए निर्धारित आवेदन पत्र की मूला कॉपी 31 जनवरी तक विकास भवन के कक्ष संख्या 13 में जमा कराना अनिवार्य है। योजना का विस्तृत विवरण एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट http://uphwd.gov.in डाउनलोड अथवा कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...