कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अपडेट और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के तहत 31 जनवरी को विशेष अभियान तिथि निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि यह अभियान मतदाताओं को अपनी प्रविष्टियों की जांच और आवश्यक सुधार कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। विशेष अभियान तिथि के दिन जिले में सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आलेख्य निर्वाचक नामावली का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा तथा मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के माध्यम से निर्धारित घोषणा पत्र के साथ प्राप्त की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत गणना अवधि में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं ...