अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। एसआईआर के तहत 27 जनवरी तक प्राप्त फार्म-6, 7, 8 का विवरण एवं 31 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस के अलावा एक फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। दावे और आपत्तियों से संबंधित फार्म-9, 10, 11, 11A व 11B की सूचियां भी उपलब्ध कराई गईं। डीएम ने बताया कि विशेष अभियान दिवस के तहत 31 जनवरी को जिले की चारों विधानसभाओं के सभी बूथ पर मतदाताओं की उपस्थिति में आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों एवं एएसडीडी सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा। प्रत्येक मतदेय स्थल पर आलेख्य मतदाता सूची, एएसडीडी सूची के साथ ही पर्याप्त मा...