बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- नीरपुर उच्च विद्यालय में किया गया कार्यक्रम फोटो : मंत्री-सिलाव प्रखंड के नीरपुर उच्च विद्यालय में छात्रों को सम्मानित करते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के नीरपुर नव नालंदा उच्च विद्यालय में यशोदा-गिरवरधारी मेधा छात्रवृति वितरण समारोह में मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार व एमएलसी रीना यादव ने 31 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रों को सामान्य ज्ञान की पुस्तक व कलम दिया गया। बीएन जानकी सेवा सदन मेधा छात्रवृति के तहत 18 छात्रों को पुस्तक व कलम भेंट किया गया। इसके साथ ही मंत्री नीरपुर प्रीमियर लीग के विजेता जलालपुर व उपविजेता पकड़ीसराय की टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.