जौनपुर, जनवरी 29 -- जलालपुर। क्षेत्र के छतरीपुर गांव स्थित प्रसिद्ध मंदिर सिद्धेश्वर महादेव का 36वां स्थापना दिवस 31 जनवरी शनिवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता नितिन सिंह ने बताया कि सुबह बाबा का शृंगार किया जाएगा। तत्पश्चात काशी के विद्वान श्रीराम चरित मानस का पाठ शुरू करेंगे। शाम को पाठ समापन के बाद आरती पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया है। सिद्धेश्वर मंदिर के अध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, शिशिर कुमार सिंह, ऋषभ सिंह, ऋषि सिंह, किरन सिंह, तनु सिंह, हर्षिता, स्नेहा, मनोज बिन्द अन्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। महिला मंडल की किरन सिंह के साथ जुड़ी महिलाएं मंदिर की साज सज्जा में लगीं हैं। आयोजक नितिन सिंह ने क्षेत्रीय जनों से आग्रह किया कि भारी संख्या में पहुंच कर भंडारा में प्रसाद ग्रहण करें।

हिंद...