गुमला, दिसम्बर 19 -- सिसई। सिसई प्रखंड के छरदा गांव स्थित बांडी टोंगरी में लगने वाला ऐतिहासिक बांडी देवता जतरा 31 दिसंबर को आयोजित होगा। इस वर्ष जतरा के अवसर पर खोड़ाहा सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे कार्यक्रम और भी भव्य बनेगा।जतरा के प्रचार-प्रसार को लेकर शुक्रवार को पहान एतो उरांव, सुरेंद्र उरांव, बिरसा उरांव, रोपे उरांव और अंगुनु उरांव ने पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रचार वाहन को रवाना किया। इससे क्षेत्र में जतरा को लेकर उत्साह का माहौल है।जतरा समिति के अध्यक्ष संजय उरांव एवं विकास कुमार महली ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुखदेव भगत और विधायक जिगा सुसारण होरो शामिल होंगे। जतरा के दौरान पारंपरिक आदिवासी पूजन विधि का आयोजन किया जाएगा। वहीं खोड़ाहा नृत्य कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.