बलिया, जून 18 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएचसी सोनबरसा परिसर में बने संयुक्त राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की मानक के अनुरूप तैनाती नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को कुछ खास फायदा नहीं हो रहा है।

चिकित्सा कर्मियों की कमी 100 बेड के संयुक्त राजकीय चिकित्सालय में चिकित्साधिकारियों के 31 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 13 की यहां तैनाती है। इसमें भी पांच चिकित्साधिकारी सीएमओ कार्यालय से अटैच हैं, जबकि एक स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए अवकाश पर हैं। ऐसे में मौके पर सात चिकित्सक ही यहां तैनात हैं। इसी प्रकार दस फार्मासिस्ट के सापेक्ष एक, स्टाफ नर्स के 38 स्वीकृत पद के सापेक्ष महज दो ही तैनात हैं। एक्स-रे टेक्नीशियन के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन तीनों खाली हैं...