31 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को पुलिस ने पकड़ा
बगहा, अगस्त 7 -- मैनाटाड़/इनरवा, एप्र/एसं। इनरवा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बाइक से गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुरूवार की रात की है। तलाशी के दौरान उनके पास से 31.250 किलो गांजा की जब्ती और नेपाली बाइक बरामद की गयी है। इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मंदिर के आगे नाका लगा कर एक संदिग्ध नेपाली बाइक की रोककर तलाशी की। जांच में बाइक पर रखे दो वाटरप्रूफ पैकेट से गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब साढ़े बारह लाख है। गिरफ्तार तस्करों में से एक मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा निवासी साहेब कुमार है। वहीं दूसरा नेपाल के पर्सा जिला के महुअवन निवासी सौरभ साह है। थानाध्यक्ष ने बताया मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.