मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को देर रात 31 उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थाने और चौकियों पर तैनाती की है। इसके अलावा दस हेडकांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी को पुलिस लाइन से गैपुरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक अंगद सिंह, अमरनाथ यादव, मधुसुदन राय, कृपाशंकर यादव, अनिल कुमार चौबे समेत 31 उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थाने और चौकियों पर भेजा गया है। वहीं दस हेड कांस्टेबलों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...