बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़े प्रयासों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बस्ती के 31 आंगनबाड़ी केन्द्र, दो बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, कप्तानगंज के गुलाब सोनकर, सदर मो. सलीम ने बटन दबाकर लोकापर्ण किया। डीएम कृत्तिका ज्योत्स...