31 अगस्त तक हाउस टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट
रुद्रपुर, जून 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम ने शहरवासियों से समय पर हाउस टैक्स जमा करने की अपील करते हुए 31 अगस्त तक कर भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट देने की योजना लागू की है। निगम प्रशासन का कहना है कि करदाता इस अवसर का लाभ उठाकर अपने कर दायित्व का समय पर निस्तारण करने के साथ आर्थिक बचत भी कर सकते हैं। नगर निगम की कर अधीक्षक लता आर्य ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष की शुरुआत 1 अप्रैल से होने के बाद अब तक निगम करीब 68 लाख रुपये की कर वसूली कर चुका है। अधिकारियों को उम्मीद है कि छूट योजना से आगामी महीनों में वसूली में और तेजी आएगी। नगर निगम के कर दायरे में लगभग 23 हजार आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.