31 अगस्त तक अधिकाधिक किसानों का फसल बीमा कराने का निर्देश
चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। वनपाल प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2026 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। उपायुक्त ने 31 अगस्त तक अधिकाधिक पात्र किसानों का बीमा सुनिश्चित कराने तथा पंचायत व गांव स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि, सहकारिता, लैम्पस, बैंक, प्रज्ञा केंद्र व बीमा कंपनी को समन्वय से कार्य करने को कहा। कार्यशाला में बताया गया कि खरीफ 2026 में अगहनी धान व भदई मकई का बीमा किया जाएगा। किसान मात्र एक रुपये में फसल बीमा करा सकते हैं। ऋणी और गैर-ऋणी दोनों किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- खरीफ 2026 में किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता:- उपायुक्त जानकारी या शिकायत के लिए कृषि रक्षक हेल्पलाइन 14447 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.