नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Guru Gochar 2026: अक्टूबर के आखिरी दिन गुरु राशि बदलने वाले हैं। 31 अक्टूबर को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन, विवाह, संतान, शिक्षा और विस्तार से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए गुरु का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। इस गोचर का असर हर राशि पर अलग रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, गुरु के इस बदलाव का असर मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों पर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। इन राशियों के लिए कामकाज से लेकर पैसा और निजी जीवन तक कुछ बदलाव सामने आ सकते हैं।मेष राशि- काम में आगे बढ़ने का मौका मेष राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन कामकाज से जुड़ा हो सकता है। नौकरी में लंबे समय से जिस बदलाव का इंतजार था, वह आगे बढ़ सकता है। नई जिम्मेद...