काशीपुर, अक्टूबर 30 -- काशीपुर। नई दिल्ली के रोहिणी स्थित एक निजी होटल में 31 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के 25 राज्यों और सात अन्य देशों के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वैश्य समाज के उत्थान, व्यापार एवं राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी और विकसित भारत में समाज की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा समाज सेवा, चिकित्सा, दिव्यांगों के उत्थान एवं विकास और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक एवं सम्मान समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद, विधायक और उद्योगपति विशिष्ट अत...