देहरादून, मार्च 30 -- नई टिहरी। टिहरी बांध विस्थापितों और प्रभावितों का धरना 31 वें दिन भी टिहरी बांध की 12 प्रतिशत रायल्टी सीधे टिहरी को दिये जाने के साथ ही फ्री बिजली-पानी की मांग को जारी रहा। आंदोलनकारी बोले जल्द ही मामले में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर महा पंचायत की जायेगी, साथ ही आंदोलन अनवरत चलाने के लिए समिति का गठन भी किया जायेगा। सोमवार को भी यहां बौराड़ी में बांध प्रभावितों और विस्थापितों ने धरना निरंतर जारी रहा है। धरने पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि जन चेतना रैलियों का आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा। वक्ताओं में सभासद मानवेंद्र रावत, सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडार ने कहा कि सरकार बांध प्रभावितों की न्यायोचित मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके हक और अधिकार पूरे नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी...