मेरठ, मार्च 20 -- 6वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को 31वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती-बॉक्सिंग क्लस्टर के अंतर्गत विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं जोन से आए खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान आर्म रेसलिंग (महिला-पुरुष) और बॉक्सिंग (महिला-पुरुष) के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया।आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में 50 किलो भार वर्ग में रुचि चौहान, 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन की सोनिया, 60 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा जोन की मेघा तोमर, 80 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन की रजनी चाहर प्रथम रहे। पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन के जावेद,...