नई दिल्ली, जून 2 -- Zee Entertainment Enterprises share: मीडिया इंडस्ट्रीज से जुड़ी कंपनी-जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार को भले दबाव में रहे हों लेकिन ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस स्टॉक पर अपना सकारात्मक नजरिया दोहराया है। ये बदलाव ऐसे समय में आया है जब जी एंटरटेनमेंट को भारत फीफा विश्व कप 2026 का प्रसारण करने का अधिकार मिला है।क्या है शेयर की कीमत? जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर की बात करें तो मंगलवार को करीब 3 पर्सेंट टूटकर 93 रुपये के स्तर पर आ गया है। हालांकि, CLSA ने शेयर के लिए 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी और Rs.125 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट बनाए रखा। इस टारगेट प्राइस का मतलब है कि सोमवार के क्लोजिंग लेवल 95.75 रुपये से शेयर की कीमत में 30% से अधिक की संभावित बढ़त हो सकती है।फीफा विश्व कप का होगा सीधा प्रसारण जी एंट...