नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Adani Power share price: गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर के शेयर शुक्रवार को डिमांड में रहे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर की कीमत में 2 पर्सेंट का उछाल आया और यह 203.50 रुपये तक जा पहुंचा। शेयर की यह तेजी आगे भी देखने को मिल सकती है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने शेयर के लिए अभी की कीमत से 30% ज्यादा का टारगेट प्राइस दिया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।क्या है टारगेट प्राइस? ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने अडानी पावर के शेयर पर "खरीदने" की सलाह के साथ कवरेज शुरू किया है और इसका टारगेट प्राइस Rs.259 तय किया है। इसका मतलब है कि 24 सितंबर को BSE पर Rs.199.60 की क्लोजिंग कीमत से इसमें लगभग 30% की बढ़त की संभावना है। PL Capital ने कहा, "हम Adani Power का वैल्यूएशन सितंबर 2028E एबिटा के...