नई दिल्ली, जुलाई 2 -- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपनी हाइराइडर SUV की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस कार की कीमत में 32,000 रुपए तक का इजाफा किया है। ये कीमतें वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग की गई हैं। कंपनी ने इसके V स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 10.99 लाख रुपए से 20.19 लाख रुपए के बीच हैं। बता दें कि ये कंपनी के पोर्टफिलियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। चलिए इसकी नई कीमतों को देखते हैं। यह भी पढ़ें- अर्टिगा को डायरेक्ट टक्कर देने वाली 7-सीटर हो गई महंगी, अब इतने ज्यादा लगेंगे अर्बन क्रूजर हाइराइडर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसटोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में 1.5 लीटर K-सीरीज इंजन लगा है, जो कि 5500rpm पर 86.63 bhp पाव...