नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिसा पहुंची एक विशालकाय ओवर डायमेंशन कारगो बॉयलर मशीन( शुगर मिल वेसल) को लेकर 308 पहिए वाला ट्रक शुक्रवार को बिहार से यूपी के चंदौली जिले के नौबतपुर बार्डर पर पहुंच गया। वेसल के पहुंचने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखन वालों का तांता लग गया। इसके बाद वेसल को पास करने को लेकर पुलिस लगानी पड़ी। अधिकारियों और पुलिस ने एनएचएआई के साथ मिलकर साइनेज को हटाकर वेसल को पास कराया। करीब दो सौ टन वजनी मशीन को 308 पहियों वाले ट्रेलर पर लादकर ओडिसा से सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। इस मशीन को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में लगाया जाना है। शुक्रवार की सुबह 308 पहियों का डबल इंजन वाले ट्रेलर के नौबतपुर बार्डर पर पहुंचते ही इसे देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ ...