नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से यूपी की बलरामपुर/लखीमपुर खीर की चीनी मिल के लिए 200 टन वजनी शुगर मिल वेसल (वैक्यूम ब्यालर) लेकर आकर 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक रेवसा के पास रिंग रोड पर रोका गया है। बॉयलर मशीन की ढुलाई के रास्ते में पचफेड़वा के समीप एनएच-19 पर बना रिंग रोड पुल बाधक बन गया है। इसके चलते शुक्रवार को नौबतपुर बॉर्डर से चंदौली पहुंचा बॉयलर लदा ट्रेलर शनिवार को रिंग रोड से पहले खड़ा रहा। ट्रेलर को आगे ले जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में टीम पूरे दिन जुटी रही। बारिश के कारण वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में भी परेशानी आई। रविवार को मशीन के आगे बढ़ने की उम्मीद है। बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा पहुंची ओवर डायमेंशनल कार्गो (ओडीसी) बॉयलर मशीन शुक्रवार को बिहार के रास्ते चंदौली के नौबतपुर बॉर्डर पर पहु...