3076 अभिभावकों के खाते में पहुंची डेढ़ करोड़ की राशि
अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आरटीई योजना के तहत जिले के लगभग 332 विद्यालयों में पढ़ रहे 3076 छात्रों के अभिभावकों के खाते में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है। पांच हजार रुपये की दर से भेजी गई राशि से अभिभावक अपने बच्चे के लिए ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर, बैग समेत अन्य शिक्षा से सम्बंधित सामग्री खरीद सकेंगे। इसके साथ ही सम्बंधित छात्रों की फीस भी विद्यालय के खाते में भेजे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अच्छे स्कूल में प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित की जाती है। योजना के तहत जिले के लगभग 332 स्कूल में योजना के तहत बच्चे प्रवेश लिए है। योजना के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों की कक्षा एक से कक्षा आठ तक की शिक्षा पूरी तरह से नि:शुल्क होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.