बरेली, फरवरी 27 -- होली पर आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने जिले में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 12 नमूने भरे। टीम ने 45900 रुपये के 306 किलो सरसों का तेल और 35000 रुपये के 348 किलो रंगीन कचरी जब्त कर सीज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सहायक आयुक्त संदीप कुमार चौरसिया, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार सुबह भमौरा के राम बहादुर किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल एवं नमकीन के एक-एक नमूने लिए गए। साथ ही 306 किलो सरसों के तेल को सीज कर दिया गया। जगतपुर चौराहे स्थित मैसर्स अब्दुल रज्जाक कलैक्शन सेण्टर से मिश्रित दूध का नमूना। जगतपुर चौराहा स्थित मैसर्स र...