बरेली, मार्च 17 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की अनुदान राशि का अंतरण किया। बरेली के भी 3058 लाभार्थियों को भी पहली किस्त जारी हुई। विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ़ राघवेंद्र शर्मा, डीएम अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा रामजनम यादव सहित लाभार्थियों ने देखा। जनपद के 3058 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। डीएम ने कहा कि इन आवासों में निशुल्क विद्युत कनेक्शन और हर घर जल योजना के तहत पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नवरात्रि से पूर्व मातृशक्ति को यह भेंट दी गई है। बताया कि 8933 लाभार्थियों को पूर्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.