30234 लोगों ने कराई सेल्फ गणना, आज से मकान चिन्हीकरण
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले में चल रही जनगणना 2027 में आखिरी तारीख में शाम छह बजे तक 30234 लोगों ने स्वगणना करायी है। शुक्रवार से डोर टू डोर मकान के चिन्हीकरण के कार्य में प्रगणक और सुपरवाइजर लगेंगे। इस कार्य के लिए 4468 प्रगणक और प्रगणक और सुपरवाइजर लगाये गये हैं। मकानों की गणना की अवधि 20 जून तक नियत की गयी है। इसके बाद अगला चरण होगा। भारत सरकार की ओर से लोगों को अपना विवरण भरने की सुविधा दी गयी है। इसके तहत ही अभियान चलाकर स्वगणना करायी गयी। लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया। 21 मई की शाम 6 बजे तक जनपद में कुल 30234 लोगों ने स्वगणना करायी है। यह स्वगणना भारत सरकार के पोर्टल पर की गयी। इस तरह से आवादी के लिहाज से स्वगणना कराने वालों की संख्या कोई अधिक नहंी है। जबकि इस पर खासा फोकस भी किया गया था. यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.