नई दिल्ली, मार्च 18 -- भारतीय लग्जरी कार बाजार में BMW M2 CS परफॉर्मेंस का नया तूफान लेकर आई है, जिसे कंपनी ने Rs.1.66 करोड़ (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह पहली बार है, जब M2 का CS वर्जन भारत में आया है और इसे सीमित संख्या में CBU (Completely Built-Up Unit) के तौर पर बेचा जाएगा। यह कार खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो स्पीड और ड्राइविंग का असली मजा लेना चाहते हैं। इस कार ने एक ट्रैक पर सिर्फ 7 मिनट 25.5 सेकेंड में लैप पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति ला रही नई अफॉर्डेबल एंट्री लेवल कार, Rs.4 लाख से कम होगी कीमत!रेसिंग से इंस्पायर डिजाइन इस कार का डिजाइन बेहद अग्रेसिव और रेसिंग से इंस्पायर है। इसमें कार्बन फाइबर का खूब इस्तेमाल किया गया है, जैसे कार्बन रूफ, बूट लिड और डिफ्य...