हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने जिलेभर में ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों लोगों के सत्यापन किए गए। संदिग्ध लोगों का चालान किया गया। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पूरे प्रदेश में ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है। इसी के तहत नैनीताल पुलिस ने मंगलवार को जिले में सघन अभियान चलाया। आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत, प्राइवेट नौकरी, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात, अपरिचित-संदिग्ध, विभिन्न प्रकार के आपराधिक कृत्यों में लिप्त, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके तहत जिले में 302 लोगों के सत्यापन किए गए। संदिग्ध मिलने पर 78 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार...