नई दिल्ली, जुलाई 22 -- विजय केडिया के दांव बढ़ाने के बाद से आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 585.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। 11 कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में 58 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 7 महीने से कुछ ज्यादा समय में एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। विजय केडिया ने और खरीदे हैं 3.58 लाख शेयरदिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) पर अपना दांव बढ़ाया है। विजय केडिया की इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने एक्साटो टेक्नोलॉजीज के 3,58,500 शेयर खरीदे हैं। यह शेयर कंपनी में 3.56 पर्सेंट हिस्सेदारी के बराबर हैं। अब केडिया सि...