दरभंगा, अगस्त 26 -- अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर मंगलवार को प्रमंडलीय स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सह संवेदीकरण कार्यक्रम प्रेक्षागृह में हुआ। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी पर पैरालीगल वॉलेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षणप्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिले दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के लगभग 300 पारा विधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। सम्मानित अतिथि के रुप में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार मौजूद थे। पारा विधिक स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्य, नालसा योजनाओं एवं विधिक सेवा संबंधी विभिन्न कार्यों को करने के तरीकों आदि के बारे में...