300 से कम श्रमिकों की कंपनी को छंटनी से छूट धोखा
कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नया श्रम संहिता कानून मजदूर हितों के साथ बड़ा धोखा है। 300 से कम कर्मचारियों वाली कंपनी को बिना सरकार की अनुमति के छंटनी की छूट दी गई है। इससे स्थाई रोजगार खत्म हो जाएगा। ठेका श्रमिकों को बढ़ावा मिलेगा। ये बातें केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच कानपुर के संयोजक असित कुमार सिंह ने कहीं। वह सोमवार को सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा चौराहा स्थित पार्क में धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र फेडरेशनों और संयुक्त किसान संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर श्रमिकों, कर्मचारियों और किसानों के संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: सात सूत्रीय मांगों को लेकर श्रम संगठनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.