मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा 300 से अधिक केंद्रों पर होगी। परीक्षा के राज्य नोडल अफसर प्रो. संजय कुमार ने बताया कि मिथिला विवि की वेबसाइट पर फर्जी लिंक जारी करने वाले पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देशों पर तैयारियां की जा रही हैं। कुलपति ने कहा है कि परीक्षा की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए। उनके निर्देश पर टीम ने काम शुरू कर दिया है। प्रो. संजय ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विस्तृत प्रॉस्पेक्टस और सूचना पुस्तिका तैयार की जा रही है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया से लेकर काउंसिलिंग तक की पूरी जानकारी होगी। यह भी पढ़ें- Bihar B.Ed CET Exam 2026: बिहार बीएड नामांकन में बड़ी लापरवाही, टेंडर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.