प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज प्रमुख संवादाता बारा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 300 शिकायतें डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने आईं। आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अफसरों व कर्मचारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान दो महिलाओं की गोदभराई कराई और दो बच्चों का अन्न प्राशन भी कराया। मौके पर पोषण पखवाड़े के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिल्ला उमापुर के रंगदेव ने रामसुमेर पर आरोप लगाया कि वो उनके मिट्टी से बने मकान को गिराकर कब्जा कर रहे हैं, जिस पर डीएम ने एसडीएम बारा को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीएम के पहुंचने से फरियादियों की भीड़, प्रशासन के छूटे पसीने, अधिवक्ताओं से नोकझोंक साथ ही एक सप्ताह में ...