नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। शहर की गगनचुंबी इमारतों में लगी आग को बुझाने में अब कठिनाई नहीं होगी। जिले का अग्निशमन विभाग कम्प्रेश्ड एयर फोम आधारित हाईराइज फायर फाइटिंग वाहन खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिससे 300 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाई जा सकेगी। अभी यह वाहन केवल गुजराज अग्निशमन विभाग के पास है। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में शुक्रवार को इस वाहन का विशेष डेमोस्ट्रेशन हुआ। इस अवसर पर महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं सुजीत पांडेय भी मौजूद रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि यह विशेष फायर फाइटिंग वाहन केवल अग्निशमन कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है और 300 मीटर तक की ऊंचाई वाले भवनों में आग बुझाने की क्षमता रखता है। तेजी से बढ़ते हाईराइज भवनों के दौर में इस तरह की तकनीक को बेहद महत्वपूर्ण मान...