मधुबनी, अक्टूबर 5 -- बासोपट्टी। एसएसबी 48 बटालियन की बाह्य सीमा चौकी खौना की नाका पार्टी ने सूचना के आधार पर सीमा से लगभग 650 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर काले रंग के लदे बोरी से नेपाली शराब की 300 बोतल कुल 38.31 लीटर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के जदुनी ठाकुर के - 25 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब न नेपाल के गुलाब से लाकर भारत के रामपुर गांव में आपूर्ति की जानी थी। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है। एसएसबी ने जब्त शराब व वाहन समेत गिरफ्तार आरोपित को बासोपट्टी थाना को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा रहा रहा है।

हिंदी हिन्दुस...