बरेली, दिसम्बर 23 -- 300 बेड अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर चोरी हो गई। दोपहर में 2 बजे ओपीडी बंद होने के करीब आधा घंटा बाद एक युवक वहां पहुंचा और इंटरनेट-सीसीटीवी के तार काट ले गया। जब स्टाफ को पता चला तो अस्पताल के सीएमएस को सूचना दी। इसके चलते अस्पताल में काम भी प्रभावित हुआ। एक माह में अस्पताल में यह चोरी की तीसरी घटना है। सोमवार को 2 बजे तक अस्पताल में ओपीडी चली और इसके बाद पैथलाजी, सीटी स्कैन यूनिट में मरीजों के पंजीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान करीब 2:30 बजे इंटरनेट कनेक्शन बंद हो गया। पहले तो स्टाफ को लगा कि तार ढीला हो गया है। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जब इंटरनेट शुरू नहीं हुआ तो स्टाफ ने बाहर जाकर देखा। पता चला कि करीब 20 मीटर तार चोर काट ले गया था। इतना ही नहीं, चोर ने सीसीटीवी का भी तार काट लिया था। फुटेज में कैद हुई चोरी...